Site icon Dainik Savera Times

कैबिनेट मंत्री Ashish Patel का वाहन दुर्घटनाग्रस्त, बाल बाल बचे मंत्री

प्रयागराज : उत्तर प्रदेश के प्राविधिक शिक्षा एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री आशीष पटेल का वाहन बुधवार दोपहर करछना थाना अंतर्गत भीरपुर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें मंत्री बाल बाल बच गए। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मंत्री मिर्जापुर मार्ग से प्रयागराज वापस आ रहे थे, तभी उनकी सुरक्षा में आगे चल रहे वाहन से उनके वाहन की टक्कर हो गई और इस टक्कर से मंत्री के वाहन का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। उन्होंने बताया कि इस घटना के बाद मंत्री दूसरे वाहन से अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गए।

Exit mobile version