Site icon Dainik Savera Times

चित्रकूट में एक मकान से अवैध पटाखों का जखीरा बरामद, एक गिरफ्तार

बांदा। चित्रकूट जिला मुख्यालय के कर्वी कोतवाली क्षेत्र में पुलिस ने छापा मारकर एक मकान से भारी मात्र में अवैध पटाखों का जखीरा बरामद किया और एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। कोतवाली कर्वी के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) उपेंद्र सिंह ने शनिवार को बताया कि मुखबिर की सूचना पर शहर के जगदीशगंज मोहल्ले में शुक्रवार को छापा मारकर एक मकान से बड़ी तादाद में पटाखे बरामद किए गए हैं।

इस सिलसिले में पकड़ा गया व्यक्ति कुलदीप गुप्ता पटाखा भंडारण का कोई वैध लाइसेंस नहीं दिखा सका, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि बरामद पटाखों को दमकल विभाग को सौंप कर उनकी गिनती करायी जाएगी। इसके बाद उन्हें निष्क्रिय कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Exit mobile version