Last Updated: September 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

अभियान चला अवैध पार्किंग में गाड़ी खड़ा करने वालों की पुलिस ने काटी चालान

August 28, 2023

अभियान चला अवैध पार्किंग में गाड़ी खड़ा करने वालों की पुलिस ने काटी चालान

वाराणसीः प्रसाशन की तरफ से अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई निरंतर जारी है। पुलिस ने राजातालाब सब्जी मंडी के बाहर व चौराहे पर अवैध पार्किंग में खड़ी गाड़ियों को हटवाकर रास्ता साफ कराया। अभियान के दौरान आधा दर्जन से अधिक वाहनों के चालान भी काटे गए। वहीं, कई वाहन चालकों को दोबारा इस प्रकार गाड़ी न खड़ा करने की हिदायत दी गई।

थाना प्रभारी मुन्ना राम ने बताया कि वाहनों की अवैध पार्किंग के चलते ट्रैफिक जाम की समस्या पैदा हो जाती है। आमजन मार्केट में सामान खरीदने के लिए जाते हैं तो वह किसी भी जगह अपनी गाड़ी को खड़ा करके काफी समय तक वहां से गायब रहते हैं। इसके पश्चात वहां से गुजरने वाली अन्य गाड़ियों के लिए रास्ता संकरा हो जाता है जिसकी वजह से ट्रैफिक जाम लग जाता है।

राजातालाब में भीड़भाड़ वाले स्थानों पर उप निरीक्षक मिथिलेश कुमार के नेतृत्व में अभियान चलाकर अवैध पार्किंग में खड़ी गाड़ियों के चालान काटे गए। नागरिकों को अवैध पार्किंग व सड़क पर गाड़ी खड़ी न करने के बारे में जागरूक भी किया गया। पुलिसकर्मियों ने कहा कि इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। ऐसे में भीड़ वाले इलाके में सड़क किनारे गाड़ी खड़ाकर गायब न हों, वरना चालान काटने के साथ ही जुर्माना भी लगाया जाएगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें