Site icon Dainik Savera Times

नदी किनारे खड़ा होकर Reels Video बनाना युवती को पड़ा भारी, पैर फिसला और…

राजधानी लखनऊ से एक खबर सामने आई है। जहां विकास नगर की रहनेवाली एक युवती की रील्स शूट के चक्कर मे जान चली गई। जानकारी के मुताबिक वह नहर के किनारे खड़ी होकर रील्स वीडियो बना रही थी। तभी उसका पैर फिसल गया और नीचे गिर गई। फिलहाल, गोताखोरों की सहायता से उसके शव की तलाश की जा रही है। युवती की पहचान मनीषा कुमारी (19 साल) के रूप में की गई है।

बताया गया कि मनीषा अपनी बहन और दोस्तों के साथ बीबीडी थाना क्षेत्र स्थित इंदिरा नहर डैम की तरफ घूमने के लिए गई हुई थी। इसी दौरान वह सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के लिए रील्स वीडियो बनाने नहर के किनारे चली गई। जहां अचानक उसका पैर फिसल गया और वह नहर में गिर गई।

जिसके बाद बहनों और दोस्तों के शोर करने पर दूसरे राहगीर भी वहां पहुंच गए। साथ ही कुछ गोताखोर भी वहां पहुंच गए और नहर में उसे बचाने के लिए कूद पड़े। वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद परिवार के लोग भी वहां पहुंच गए। वहीं पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है।

Exit mobile version