Site icon Dainik Savera Times

UP के Shamli में खड़े ट्रक से टकराई कार, 3 लाेगाें की मौत

शामलीः उत्तर प्रदेश के शामली जिले के कैराना इलाके में एक वैगनआर कार और रोड किनारे खड़े ट्रक से टक्कर में 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 2 अन्य घायल हो गए। वैगनआर कार में सवार सभी यात्री शामली जिले के कांधला के रहने वाले थे और कैराना से विवाह समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे। कैराना थाना प्रभारी (एसएचओ) पंकज कुमार त्यागी ने बताया कि हादसा बुधवार देर रात उस वक्त हुआ जब वैगनआर कार तेज रफ्तार खड़े डंपर ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वैगनआर कार के परखच्चे उड़ गए।

एसएचओ ने कहा, कि हमने कार से पांच लोगों को निकाला, जो अचेत अवस्था में थे। उन्हें पास के सीएचसी ले जाया गया, जहां तीन को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि दो अन्य को मेरठ के हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। मृतकों की पहचान आदिल, सादिक और शोएब उर्फ टोनी के रूप में हुई है, जबकि वसीम और अख्तर को मेरठ रेफर किया गया है। एसएचओ ने कहा मामले की आगे जांच की जारी है।

Exit mobile version