Site icon Dainik Savera Times

चैत नवरात्रिः विंध्याचल मेले में सौहार्दपूर्ण व्यवहार करेगी पुलिस

मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में पुलिस कर्मियों और अधिकारियों ने मंगलवार से विंध्याचल में शुरु हुये नवरात्र मेले में दर्शनार्थियों के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार करने की शपथ ली। मेला शुरू होने से पहले नवरात्र मेले में स्थानीय पुलिस कर्मियों के साथ आस पास जिलो से आये पुलिस कर्मी एवं अधिकारियों अर्धसैनिक बल एटीएस के जवानों की बड़ी बैठक आयोजित की गई। बैठक में कमिश्नर मुथुकुमार स्वामी उपपुलिस महानिरीक्षक आर पी सिंह सहित जिले के सारे आला अफसर मौजूद थे। ड्यूटी पर तैनात किए गए पुलिस कर्मियों को आदेश निर्देश दिए गए। वही दूसरी ओर दर्शनार्थियों के साथ अच्छे बर्ताव पर सर्वाधिक जोर दिया गया।

दरअसल, नवरात्र मेले में पुलिस कर्मियों के व्यवहार को लेकर बराबर शिकायत मिलती रही है। इस बार अधिकारियों ने पुलिस व्यवस्था के साथ उत्तम व्यवहार पर सबसे ज्यादा जोर रहा। पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने बताया कि ड्यूटी पर तैनात सभी पुलिस कर्मियों को अच्छा व्यवहार करने के लिए ईश्वर की शपथ दिलाई गई। उन्होंने कहा कि आशा है कि शपथ का ध्यान वे दर्शनार्थियों के साथ उत्तम व्यवहार करेंगे। पुलिस की छवि को सुधारने का प्रयास भी है।

Exit mobile version