Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

चंद्रयान-3ः हमें हर्षित पर गर्व है ः केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी

August 24, 2023

चंद्रयान-3ः हमें हर्षित पर गर्व है ः केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी

लखनऊः केंद्रीय मंत्री और अमेठी की भाजपा सांसद स्मृति ईरानी ने अपने संसदीय क्षेत्र से इसरो में काम कर रहे दो व्यक्तियों की तस्वीरें साझा कर चंद्रयान-3 मिशन की सफलता के लिए उन्हें बधाई दी। महिला एवं बाल विकास मंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘ अमेठी के लड़के पीछे नहीं हैं.. इसरो में 2017 से काम कर रहे हर्षित बरनवाल ने मिशन चंद्रयान 3 के लिए ‘साइंटिस्ट क्वालिटी इंजीनियर’ के तौर पर लैंडर टेस्टिंग टीम में योगदान दिया है। हमें हर्षित पर गर्व है।’ एक अन्य पोस्ट में उन्होंने लिखा,‘‘ अमेठी से इसरो में सेवा दे रही श्वेता बरनवाल… हमें उनकी उपलब्धियों पर गर्व है।’’ मंत्री ने अपनी पोस्ट में हर्षित और श्वेता की तस्वीरें भी साझा की।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें