
आय़ोध्याः चन्द्रयान- 3 के सफल लैडिंग करने पर ऐतिहासिक क्षणों को सहेजने के लिए सवा घंटे लो ईश्वर से प्रार्थना करते हुए बैठे रहे। जैसे ही छह बजकर चार मिनट पर जैसे ही चन्द्रयान – 3 के लैंडर विक्रम ने चन्द्रमा की सतह पर कदम रखा तो लोग खुशी का इजहार करते हुए रुक नहीं रहे थे। वहीं एक-दूसरे को बधाईयाँ देते हुए जय हिंद और वंदे मातरम का नारा लगा रहे थे और लोग तिरंगा लहराते हुए निकल पड़े। सभी शैक्षिक संस्थानों, बाजारों और घरों में लोगों के बीच उल्लास छाया रहा। सोशल मीडिया पर भी लोग एक दूसरे को चन्द्रयान- 3 के सफल होना का मैसेज भेज रहे थे।
बुधवार सुबह से लोगों को 5 बजने का इंतजार था, घड़ी की सुईयां जैसे ही 5:15 पर पहुंची लोग टीवी, मोबाइल लेकर बैठ गए। लाइव प्रसारण के दौरान एक – एक पल चन्द्रमा फतेह के लिए इंतजार होता रहा। लोगों की सांसे थमी रही तो प्रार्थना भी चलती रही। जैसे ही लैंडर ने चन्द्रमा की सतह छुई वैसे ही राष्ट्रीय पर्व का उल्लास चहुंओर फैल गया। सरकारी दफ्तरों, निजी प्रतिष्ठानों समेत बाजारों और ग्रामीण क्षेत्रों में चंदा माम को पास का करने पर लोगों खुशी का इजहार किया।
मेष: दिन शुभ रहेगा...