Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

UP में दिखा आबकारी नीति में बदलाव का असर, तोड़ डाले बिक्री के सारे रिकॉर्ड

June 14, 2025

UP में दिखा आबकारी नीति में बदलाव का असर, तोड़ डाले बिक्री के सारे रिकॉर्ड

Change in excise policy : उत्तर प्रदेश सरकार की नई आबकारी नीति का असर धरातल पर साफ दिखाई दे रहा है। राज्य सरकार ने हाल ही में आबकारी नीति में बदलाव किया था और इसका फायदा यह हुआ कि एक महीने के अंदर अमेठी जिले में 32 करोड़ रुपये की शराब बिक गई।

अकेले मई महीने में अमेठी में 32 करोड़ रुपये की शराब की बिक्री दर्ज की गई। इससे आबकारी विभाग की आय में भारी इजाफा हुआ। शराब बेचने में अमेठी पूरे प्रदेश में सातवें और मंडल में पहले स्थान पर है। मई महीने में विभाग को 24.5 करोड़ रुपये का लक्ष्य मिला था। हालांकि लक्ष्य से ज्यादा शराब बिक गई।

राज्य सरकार ने मार्च महीने में आबकारी नीति में बदलाव करते हुए अंग्रेजी शराब और बीयर की दुकानों को एक संयुक्त रूप में बदल दिया था। इससे उपभोक्ताओं को एक ही दुकान पर बीयर और शराब आसानी से मिलने लगी। नई नीति के बाद इनकी संख्या बढ़कर 85 हो गई, जिससे शराब की उपलब्धता और बिक्री दोनों में बढ़ोतरी हुई।

जिला आबकारी अधिकारी अखिलेश कुमार आर्य ने बताया कि बिक्री बढ़ने की दो मुख्य वजह नीति में बदलाव और शादियों का सीजन है। उन्होंने कहा, “लोगों को अब एक ही दुकान पर बीयर और अंग्रेजी शराब दोनों आसानी से मिल रही है, जिससे बिक्री में बढ़ोतरी हुई है। अमेठी इस समय मंडल में पहले और प्रदेश के सीएम डैशबोर्ड पर सातवें स्थान पर है। अप्रैल और मई महीने में अमेठी ने यह रिकॉर्ड कायम रखा है।”

अधिकारी ने बताया कि हमने जिले में अवैध शराब पर भी रोक लगाई है। विभाग पूरी तरह सतर्क है। आबकारी विभाग ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की मदद से लगातार छापेमारी की। इससे जिले में अवैध शराब पर बड़ी रोक लगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें