Site icon Dainik Savera Times

पुलिस महकमे फिर हुआ बदलाव: 9 SI बने चौकी इंचार्ज, 3 का कार्यक्षेत्र बदला, SP ने किया 18 उपनिरीक्षकों की…

यूपी। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने तबादला सूची जारी करते हुए 9 SI बने चौकी इंचार्ज, 3 का कार्यक्षेत्र बदला, SP ने किया 18 उपनिरीक्षकों की तैनाती में फेरबदल किया गया है। इस फेरबदल में पुलिस लाइन से 9 उप निरीक्षकों को चौकी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जबकि तीन चौकी इंचार्ज के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। उप निरीक्षक गौरव सिंह तोमर को पुलिस लाइन से कोतवाली देहात के खोरहसा बाजार का चौकी प्रभारी बनाया गया है।

यह चौकी यहां के प्रभारी के लाइन हाजिर होने के बाद खाली चल रही थी। इसी तरह रिक्त पड़ी डुमरियाडीह चौकी पर उपनिरीक्षक बृजेश कुमार चौबे को तैनाती दी गई है। पुलिस लाइन में तैनात रहे दरोगा सत्य प्रकाश सिंह को चौकी प्रभारी भंभुआ बनाया गया है, जबकि यहां के चौकी प्रभारी रहे अंकित सिंह को थाना नवाबगंज भेजा गया है।

Exit mobile version