Last Updated: September 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

छांगुर बाबा पर सीएम योगी का पहला रिएक्शन, कहा- ऐसी सजा देंगे, जो समाज के लिए एक उदाहरण बने

July 8, 2025

छांगुर बाबा पर सीएम योगी का पहला रिएक्शन, कहा- ऐसी सजा देंगे, जो समाज के लिए एक उदाहरण बने

Changur Baba : धर्म परिवर्तन के आरोपी जलालुद्दीन उर्फ ​​छांगुर बाबा पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहली प्रतिक्रिया आई है। सीएम योगी ने सोशल मीडिया पर कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार कानून व्यवस्था के प्रति कोई नरमी नहीं बरतेगी। उन्होंने कहा कि आरोपी और उसके गिरोह से जुड़े सभी अपराधियों की संपत्ति जब्त की जाएगी और सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्हें ऐसी सजा दी जाएगी जो समाज के लिए एक मिसाल बनेगी। सीएम योगी की यह प्रतिक्रिया ऐसे समय में आई है जब बलरामपुर में जलालुद्दीन के घर पर बुलडोजर की कार्रवाई की गई है।

मुख्यमंत्री ने कहा –
सीएम योगी ने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘हमारी सरकार बहन-बेटियों के सम्मान और सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी जलालुद्दीन की गतिविधियां न केवल समाज विरोधी हैं, बल्कि राष्ट्र विरोधी भी हैं।’

कानून व्यवस्था के प्रति कोई नरमी नहीं-
उन्होंने आगे लिखा, ‘उत्तर प्रदेश सरकार कानून व्यवस्था के प्रति कोई नरमी नहीं बरतेगी। आरोपी और उसके गिरोह से जुड़े सभी अपराधियों की संपत्ति जब्त की जाएगी और उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रदेश में शांति, सौहार्द और महिलाओं की सुरक्षा में खलल डालने वालों के लिए कोई जगह नहीं है। उन्हें कानून के मुताबिक ऐसी सजा दी जाएगी, जो समाज के लिए मिसाल बनेगी।

अवैध धर्मांतरण का लगा है आरोप-
बता दें कि यूपी एटीएस ने एक संगठित धर्मांतरण गिरोह का भंडाफोड़ कर खुद को सूफी संत बताने वाले छांगुर बाबा उर्फ ​​जमालुद्दीन समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया था। इस गिरोह पर विदेशी फंडिंग, करोड़ों की संपत्ति खरीदने, प्रेम जाल और लालच के जरिए सैकड़ों लोगों का अवैध धर्मांतरण कराने का आरोप है।

100 करोड़ से अधिक की विदेशी फंडिंग-
उत्तर प्रदेश के अपर पुलिस महानिदेशक अमिताभ यश ने बताया था कि छांगुर बाबा उर्फ ​​जमालुद्दीन खुद को हजरत जलालुद्दीन पीर बाबा बताता है। सूचना मिली थी कि वह बलरामपुर के उतरौला में धर्मांतरण का बड़ा नेटवर्क चला रहा है। इसकी जांच एसटीएफ ने की थी। गिरोह के एजेंट युवाओं को प्रेम जाल में फंसाकर उनका धर्मांतरण कराते हैं। इसके अलावा गिरोह द्वारा नाबालिगों का भी धर्मांतरण कराया जाता था। इनके 40 खातों में विदेश से 100 करोड़ रुपये से ज्यादा रकम आई थी, जिसका इस्तेमाल धर्मांतरण के लिए किया जाता था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें