Site icon Dainik Savera Times

शादी में मचा बवाल… बिरयानी में “लेग पीस” नहीं मिलने पर भड़के बाराती, जमकर चलीं एक-दूसरे पर कुर्सियां, देखें Video

Ajab-Gajab News

Ajab-Gajab News: उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले के एक बैंक्वेट हॉल में खुशी का माहौल उस समय तनाव और हंगामे में बदल गया, जब खाने के दौरान एक छोटी-सी बात ने बड़ा रूप ले लिया। शादी में आए मेहमानों के बीच बिरयानी के “लेग पीस” को लेकर ऐसा विवाद हुआ कि मामला मारपीट तक पहुंच गया।

क्या है पूरा मामला
यह घटना अमरोहा जिले के हसनपुर इलाके के एक बैंक्वेट हॉल की है। यहां हैबतपुर बंजारे गांव से बारात आई हुई थी। शादी की रस्में अच्छे माहौल में पूरी हो रही थीं और मेहमान खुशी-खुशी खाने का आनंद ले रहे थे। इसी दौरान बिरयानी के स्टॉल पर कुछ बारातियों के बीच विवाद शुरू हो गया। कुछ लोगों को बिरयानी में “लेग पीस” नहीं मिला, जिससे वे नाराज हो गए। इसी बात को लेकर पहले बहस हुई, फिर गाली-गलौज शुरू हो गई और देखते ही देखते मामला बढ़कर लड़ाई में बदल गया।

 

कुर्सियां बनी हथियार, मची अफरातफरी
विवाद इतना बढ़ गया कि बाराती और कुछ स्थानीय लोग आपस में भिड़ गए। बैंक्वेट हॉल में रखी प्लास्टिक की कुर्सियां लोग उठाकर एक-दूसरे पर फेंकने लगे। इस दौरान लोग एक-दूसरे को मारने लगे। खाने के बर्तन इधर-उधर गिर गए।

हॉल में भगदड़ जैसे हालात बन गए
शादी का पूरा माहौल खराब हो गया और खुशी का मौका झगड़े में बदल गया।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
इस घटना का वीडियो वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने अपने मोबाइल से रिकॉर्ड कर लिया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है। लोग आपस में हाथापाई कर रहे हैं। कुर्सियां फेंकी जा रही हैं। जिसके बाद हॉल में अफरातफरी का माहौल बन गया।

मौके पर पहुंची पुलिस ने हालात पर पाया काबू
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में किया। हालांकि, तब तक शादी का माहौल पूरी तरह खराब हो चुका था। पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो के आधार पर लोगों की पहचान की जा रही है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

Exit mobile version