Last Updated: October 9, 2026

Dainik Savera Times Logo

गाजियाबाद में तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से बच्चे की मौत, तीन कारें आपस में टकराईं

December 2, 2023

गाजियाबाद में तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से बच्चे की मौत, तीन कारें आपस में टकराईं

गाजियाबाद (उप्र): गाजियाबाद जिले के मसूरी थाना क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह एक तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से आठ वर्षीय बच्चे की मौत हो गयी जबकि इस हादसे के दौरान तीन कारें एक दूसरे से टकरा गयीं। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

मसूरी के सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) नरेश कुमार ने बताया कि यह हादसा मसूरी थाना क्षेत्र के सिकरौदा गांव के पास हुआ जब तेज रफ्तार कार ने इसी गांव के समध (आठ) नामक बच्चे को टक्कर मार दी।

उनके अनुसार यह बच्चा आज सुबह अपने गांव से खेलने के लिए जैसे ही दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर पहुंचा, एक तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी और उसकी मौत हो गई। घायल बच्चे को बचाने के प्रयास में उसी लेन में चल रहीं तीन अन्य कारें एक-दूसरे से टकरा गयीं।

कुमार ने बताया कि हादसे के बाद कार चालक कार लेकर भाग गया। एक्सप्रेस वे पर यातायात काफी देर तक अवरुद्ध रहा। वाहनों को क्रेन से हटाया गया। कार में सवार दो यात्रियों को चोटें भी आईं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें