Site icon Dainik Savera Times

सुलतानपुर में ट्रैक्टर की चपेट में आने से बच्चे की मौत सुलतानपुर

उप्रः सुलतानपुर जिले के बन्धुआ कलां क्षेत्र में सड़क के किनारे खेल रहे एक बच्चे की ट्रैक्टर की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि मंगलवार की शाम को बन्धुआ कलां क्षेत्र के पडवापुर मजरे ऊँचगांव निवासी रामराज चौहान का चार वर्षीय बेटा आदित्य सड़क के किनारे खेल रहा था, तभी एक ट्रैक्टर ने उसे कुचल दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि घटना के बाद ट्रैक्टर चालक अपना वाहन छोड़कर भाग गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

 

Exit mobile version