Site icon Dainik Savera Times

CM Yogi Adityanath ने मंत्रिमंडल संग देखी “The Kerala Story” 

लखनऊः मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को मंत्रिमंडल के सहयोगियों के साथ फिंल्म द केरल स्टोरी देखी। एक बयान में इसकी जानकारी दी गई है। एक बयान के मुताबिक लोकभवन ऑडिटोरियम में फिंल्म की विशेष स्क्रीनिंग की गई थी, फिल्म के दौरान मुख्यमंत्री पूरे समय मौजूद रहे।
इसमें कहा गया है कि मुख्यमंत्री एवं मंत्रीगणों के साथ-साथ बड़ी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी, विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक संगठनों से जुड़ी महिलायें, स्कूली छात्र-छात्रओं और मीडिया प्रतिनिधियों की उपस्थिति रही। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर फिल्म से जुड़े सभी लोगों का अभिनंदन करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी।
Exit mobile version