Site icon Dainik Savera Times

CM Yogi का कांग्रेस-सपा पर हमला, कहा- बाबरी पर घड़ियाली आंसू बहाने वाले कर रहे आस्था की बात

CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतापगढ़ से कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर तीखा राजनीतिक हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि दोनों दल आज जाति और आस्था के नाम पर समाज को बांटने की राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने भगवान राम और भगवान कृष्ण के अस्तित्व पर सवाल उठाए, जबकि समाजवादी पार्टी ने रामभक्तों पर गोलियां चलवाईं। ऐसे दलों को आस्था पर बोलने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को प्रतापगढ़ के विश्वनाथगंज विधानसभा क्षेत्र में 384 करोड़ रुपए से अधिक लागत की 111 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के पास जनता के सामने रखने के लिए केवल दो मुद्दे बचे हैं- जाति के नाम पर विभाजन और सनातन आस्था पर प्रहार। हाल के दिनों में इन दलों ने भारत की सनातन परंपरा और धार्मिक आस्था पर हमला करने की कोशिश की है, लेकिन जनता उनकी मंशा को अच्छी तरह समझ चुकी है।

ये भी पढ़ें- सूर्यकुमार यादव ने अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी, बोले- भारतीय टीम को मेरा पूरा समर्थन

 

कांग्रेस कर रही आस्था की राजनीति
सीएम योगी ने कहा, “जो कांग्रेस कभी कहती थी कि भगवान राम और भगवान कृष्ण का अस्तित्व ही नहीं था, वही आज अयोध्या और आस्था की बात कर रही है। कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने कभी बाबरी ढांचे का समर्थन किया और उस पर घड़ियाली आंसू बहाए। अब ये गिरगिट की तरह रंग बदलकर आस्था की राजनीति कर रहे हैं।”

समाजवादी पार्टी पर साधा निशाना
उन्होंने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि जिस पार्टी ने रामभक्तों पर गोलियां चलवाईं, उसे आस्था की बात करने का कोई अधिकार नहीं है। रामभक्त अगर अयोध्या की आस्था की बात करें तो वह स्वाभाविक है, लेकिन जिन दलों ने भगवान राम के अस्तित्व को नकारा या रामभक्तों का दमन किया, वे आस्था का नाम लेकर केवल राजनीतिक लाभ लेना चाहते हैं।

ये भी पढ़ें- सरकार का बड़ा ऐलान, महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 2500 रुपये

 

धार्मिक स्थलों की उपेक्षा का आरोप
सीएम योगी आदित्यनाथ ने पूर्ववर्ती सरकारों पर धार्मिक स्थलों की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कहा कि हिंदू धार्मिक विरासत से जुड़े स्थलों के संरक्षण और पुनरुद्धार के लिए उपलब्ध संसाधनों का इस्तेमाल कब्रिस्तानों की चारदीवारी बनाने में किया गया। ऐसे लोगों को यह बताना चाहिए कि वे किस आस्था की बात कर रहे हैं।

विकास और विरासत को साथ लेकर चल रही प्रदेश सरकार
मुख्यमंत्री ने दावा किया कि देश और प्रदेश की जनता अब कांग्रेस और समाजवादी पार्टी की राजनीति को समझ चुकी है और उनके बहकावे में आने वाली नहीं है। प्रदेश सरकार विकास और विरासत दोनों को साथ लेकर आगे बढ़ रही है तथा यही डबल इंजन सरकार की प्राथमिकता है।

Exit mobile version