Dainik Savera Times

बाढ़ प्रभावित इलाकों का सीएम योगी ने किया हवाई सर्वेक्षण

उप्रः मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फर्रुखाबाद, कासगंज और शाहजहांपुर जिले में हेलीकॉप्टर से बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बरौना गांव में भी पहले हेलीकॉप्टर से ही गंगा की धारा और कटान की स्थिति का भी जायजा लिया।इसके बाद जनपद फर्रुखाबाद, कासगंज एवं शाहजहांपुर में बाढ़ प्रभावितों को राहत सामग्री प्रदान की और उनका कुशल क्षेम जाना। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार बाढ़ समस्या से पीड़ित हर व्यक्ति के साथ पूरी संवेदना और तत्परता के साथ खड़ी है।

Exit mobile version