Site icon Dainik Savera Times

CM योगी ने पीएम मोदी का जताया आभार, बोले 11 साल में काफी बदली काशी

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि 11 साल में काशी काफी बदली है। मुख्यमंत्री योगी ने वाराणसी में शुक्रवार को एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि महाकुंभ के दौरान वाराणसी में हरियाणा, महाराष्ट्र और दिल्ली के ऐतिहासिक विजय और दिव्य भव्य कुंभ के आयोजन के उपरांत पीएम की यह काशी यात्रा है।

 

उन्होंने कहा कि कुंभ के आयोजन में काशी भी इसका साक्षी बना। देश और दुनिया से आने वाला श्रद्धालु पिछले 11 वर्ष में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में इस नई काशी और बाबा विश्वनाथ की धरा को नए कलेवर के रूप में देखने को उतावला दिखाई दे रहा था। 45 दिनों के आयोजन के इस अवसर पर काशी में भी एक श्रद्धालुओं और बाबा के भक्तों का दृश्य दिखाई दे रहा था। इस दौरान तीन करोड़ से अधिक श्रद्धालु यहां आकर बाबा विश्वनाथ के पावन धाम में दर्शन करके पुण्य के भागीदार बने थे।

उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के मार्गदर्शन और नेतृत्व में काशी एक नई ऊंचाई को छूता दिखाई दिया है। स्वच्छता के प्रति पीएम द्वारा जो पहले दिन से दी गई गाइडलाइन थी, सुरक्षा के प्रति सतर्कता के बारे में पीएम के निर्देशों का पालन करके और नमामि गंगे परियोजना के बाद वह हर श्रद्धालु जिसने मां गंगा, यमुना और सरस्वती की त्रिवेणी में डुबकी लगाई, अपने आपको अभिभूत पा रहा था। नमामि गंगे परियोजना की सफलता के कारण महाकुंभ आज सफल हुआ है। इसके लिए हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि काशी ने पिछले 11 वर्षों में अपने को बदलते हुए देखा है। यह वही काशी है जो अपनी संकरी गलियों के लिए जानी जाती थी, अपने जाम के लिए जानी जाती थी। काशी शिक्षा का सबसे प्राचीन केंद्र थी, लेकिन यह पहले बहुत अस्त-व्यस्त थी। अब स्वास्थ्य, शिक्षा और पर्यटन क्षेत्र में कनेक्टिविटी बढ़ी है।

ये भी पढ़ें- Varuthini Ekadashi 2026: इस दिन रखा जाएगा वरुथिनी एकादशी का व्रत, जानें महत्व और सही विधि

Exit mobile version