Last Updated: October 16, 2026

Dainik Savera Times Logo

CM YOGI ने हरदोई को दी 541 करोड़ की परियोजानाओं की सौगात

November 2, 2023

CM YOGI ने हरदोई को दी 541 करोड़ की परियोजानाओं की सौगात

हरदोईः उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज हरदोई में नारी शक्ति वंदन सम्मेलन में शिरकत करने के साथ साथ 541 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात भी दी है। यहां विकासखंड शाहाबाद के उधरनपुर गांव में नारी शक्ति वंदन समारोह में पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने करीब 18 मिनट के संबोधन में महिला संबंधी योजनाओं का जमकर बखान किया और महिलाओं को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पहली बार देश के राजनीतिक एजेंडे का हिस्सा महिलाएं बनी।सरकार ने तमाम योजनाएं महिलाओं को ध्यान में रखकर बनाई है ताकि आधी आबादी को उनका हक मिल सके। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 541 करोड़ की 217 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।

मुख्यमंत्री ने सांकेतिक रूप से पांच महिला किसानों को ट्रैक्टर की चाबी और तमाम योजनाओं की महिला लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जब से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है 01 लाख 12 हजार लोगों को आवास मुहैया कराए गए हैं, शेष बचे लोगों को भी आवास की सुविधा का लाभ दिलाया जाएगा। उन्होंने कहा ‘‘ हम सब जानते हैं सभी कार्यक्रम आपके माध्यम से समाज के सशक्तिकरण समर्थ और स्वावलंबी भारत निर्माण के लिए प्रधानमंत्री जी के द्वारा उठाए गए कदमों का परिणाम है कौन नहीं जानता।

योजनाएं हमेशा बनती थी लेकिन योजनाओं का लाभ एक गरीब को एक किसी एक नौजवान को महिलाओं को मिलना हमेशा एक चुनौती बनी रहती थी, अकेले पिछले 9 वर्ष के अंदर प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत देश के अंदर चार करोड़ गरीबों को मकान मिले प्रदेश में डबल इंजन की सरकार बनने के उपरांत अकेले हरदोई जनपद में ही 1 लाख 12 हजार से अधिक परिवारों को एक-एक आवास उपलब्ध कराने का काम भी किया गया है, एक-एक परिवार को चिन्हित करके आज मैं आपको आश्वस्त करने आया हूं कि जिनके पास आवास नहीं है उन्हें आवास उपलब्ध कराने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। अब तक 1 लाख 12 हजार आवास उपलब्ध कराये गये हैं जो बचे होंगे आने वाले समय में उनका भी नंबर आएगा और उनको भी आवास की सुविधा का लाभ अवश्य प्राप्त होगा।’’

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस अवसर पर आप लोगों के ही बहाने जनपद हरदोई को 541 करोड रुपए की परियोजनाओं का उपहार लोकार्पण शिलान्यास के रूप में उपलब्ध हो रही है,मंचस्थ अपने माननीय जनप्रतिनिधियों को धन्यवाद देते हुए जनपद हरदोई वासियों को इसके लिए मैं हृदय से बधाई देता हूं। हम सब जानते हैं कि आदमी आदि आबादी को सम्मान सशक्तिकरण न देकर कोई भी समाज सशक्त नहीं हो सकता और कोई भी राष्ट्र समर्थ नहीं हो सकता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें