Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

CM योगी ने जनता दर्शन में सुनीं 200 लोगों की समस्याएं, कहा- इलाज के लिए सरकार भरपूर मदद करेगी

July 11, 2025

CM योगी ने जनता दर्शन में सुनीं 200 लोगों की समस्याएं, कहा- इलाज के लिए सरकार भरपूर मदद करेगी

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लगातार दूसरे दिन शुक्रवार को गोरखनाथ मंदिर परिसर में जनता दर्शन किया। इस दौरान उन्होंने करीब 200 लोगों की समस्याएं सुनीं और इनका समाधान सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया। सरकार द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक, मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को संबंधित मामलों के निस्तारण के निर्देश दिए।

जनता दर्शन में एक महिला ने इलाज के लिए मुख्यमंत्री से गुहार लगाई तो मुख्यमंत्री ने कहा कि इलाज का अनुमानित खर्च मंगा लीजिए, सरकार भरपूर मदद करेगी। उन्होंने कहा कि सरकार हर जरूरतमंद के साथ खड़ी है।

मुख्यमंत्री शुक्रवार की सुबह जनता दर्शन में गोरखनाथ मंदिर परिसर में कुर्सियों पर बैठाए गए लोगों तक पहुंचे और एक-एक करके सबकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने करीब 200 लोगों से मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि जनता की हर पीड़ा का निवारण सुनिश्चित किया जाए तथा इसमें किसी भी तरह की शिथिलता नहीं होनी चाहिए।

मुख्यमंत्री के समक्ष जनता दर्शन में एक महिला समेत कई लोग इलाज के लिए आर्थिक सहायता की गुहार लेकर पहुंचे। आदित्यनाथ ने उन्हें आश्वस्त किया कि सरकार इलाज के लिए भरपूर मदद करेगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें