Site icon Dainik Savera Times

पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने श्रद्धांजलि अर्पित की

अलीगढ़। सीएम योगी आदित्यनाथ पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की द्वितीय पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि बाबू जी हमेशा कहते थे कि पेट को आहार, मन को प्यार, मस्तिष्क को विचार, आत्मा को संस्कार और इन चारों का समुच्चय एकात्मकवाद है। इसके बाद सीएम ने कहा कि हम सब जानते हैं कि अपने प्रदेश में सुरक्षा सुशासन का महौल कैसा होना चाहिए, 1991 में जब भाजपा सरकार प्रदेश में बनी तब इसका उदाहरण प्रस्तुत किया गया।

1991 में इस अलीगढ़ में उद्यमियों को पहचान दिलाने के लिए बाबू जी कल्याण सिंह ने ताला नगरी के रूप में विकसित किया था। सीएम ने कहा कि उन्होंने प्रभु श्रीराम के लिए अपनी सत्ता को भी न्योछावर कर दिया। अब अगले वर्ष हमारी 500 वर्षों की प्रतीक्षा खत्म होने वाली है। इसी के साथ बाबू कल्याण सिंह का सपना भी साकार होगा।

Exit mobile version