Last Updated: October 16, 2026

Dainik Savera Times Logo

राष्ट्रपति मुर्मू से सीएम योगी ने की मुलाकात, खादी की शॉल और श्रीकृष्ण की मूर्ति की भेंट

December 12, 2023

राष्ट्रपति मुर्मू से सीएम योगी ने की मुलाकात, खादी की शॉल और श्रीकृष्ण की मूर्ति की भेंट

UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से शिष्टाचार भेंट की। राष्ट्रपति सोमवार को दो दिनों के यूपी दौरे पर आई हुई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजभवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से शिष्टाचार भेंट की। सीएम योगी ने मंगलवार को राजभवन पहुंचकर राष्ट्रपति से भेंट मुलाकात कर उनका स्वागत किया। इस दौरान सीएम योगी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को खादी की शॉल और श्रीकृष्ण की मूर्ति की भेंट।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजभवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से शिष्टाचार भेंट की। इसके बाद सीएम योगी ने बुके देकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का अभिवादन किया। राष्ट्रपति से मुलाकात पर सीएम योगी ने कहा- आपके विचार लोक-कल्याण के प्रति हमारे संकल्प को सदैव मजबूती प्रदान करते हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें