Site icon Dainik Savera Times

Congress नेता फिलिस्तीन बैग लेकर घूम रही, हम यूपी के नौजवानों को भेज रहे इजरायल : CM Yogi

Tradition of Sanatan

Tradition of Sanatan

Congress Leaders : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान कांग्रेस महासचिव और सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के संसद में फिलिस्तीन हैंडबैग लेकर पहुंचने पर तंज कसा। सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस की नेता फिलिस्तीन बैग लेकर घूम रही हैं, जबकि हम यूपी के नौजवानों को इजरायल भेज रहे हैं। सीएम योगी ने विधानसभा में प्रियंका गांधी का बिना नाम लिए कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस की एक नेता संसद में फिलिस्तीन का बैग लेकर घूम रही थी, जबकि हम यूपी के नौजवानों को इजरायल भेज रहे हैं, यूपी के अब तक लगभग 5,600 से अधिक युवा निर्माण कार्य के लिए इजरायल गए हैं। जहां उन्हें रहने-खाने की फ्री व्यवस्था और डेढ़ लाख महीने की तनख्वाह मिल रही है। साथ ही पूरी सुरक्षा की गारंटी भी है। अभी इजरायल के राजदूत आए थे।

उन्होंने कहा कि यूपी के और नौजवानों को हम इजरायल ले जाएंगे, क्योंकि यूपी के नौजवान बहुत अच्छा काम कर रहे हैं। उसके स्किल की ताकत आज पूरी दुनिया मान रही है। वायनाड से कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा संसद के शीतकालीन के दौरान एक बैग लेकर पहुंची थी, जिसमें फिलिस्तीन लिखा हुआ था। इस बैग पर शांति का प्रतीक सफेद कबूतर और तरबूज भी बना हुआ था। इस बैग के जरिए प्रियंका गांधी ने सीधा मैसेज दिया है कि वह फिलिस्तीन के सपोर्ट में खड़ी हैं।

हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब प्रियंका गांधी वाड्रा ने फिलिस्तीन का समर्थन किया हो। इससे पहले वह फिलिस्तीन के पक्ष में कई बार आवाज उठा चुकी हैं। इतना ही नहीं प्रियंका गांधी वाड्रा ने भारत सरकार से फिलिस्तीन के साथ खड़े होने की वकालत भी की थी। योगी सरकार ने मंगलवार को विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए अपना द्वितीय अनुपूरक बजट प्रस्तुत किया। 17,865.72 करोड़ रुपए के इस अनुपूरक बजट में 790.49 करोड़ रुपए के नए प्रस्ताव सम्मिलित किए गए हैं। यह योगी सरकार का इस वित्तीय वर्ष का द्वितीय अनुपूरक बजट है, जो मूल बजट (7 लाख 36 हजार 437.71 करोड़ रुपए) का 2.42 प्रतिशत है। इससे पूर्व योगी सरकार 12,209.93 करोड़ रुपए का अनुपूरक बजट भी प्रस्तुत कर चुकी है। दोनों अनुपूरक बजट को मिलाकर योगी सरकार का वित्तीय वर्ष 2024-25 का कुल बजट अब 7 लाख 66 हजार 513.36 करोड़ रुपए का हो गया है।

Exit mobile version