Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

वाराणसी में बिजली संकट के मामले को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, जमकर की नारेबाजी

March 19, 2023

वाराणसी में बिजली संकट के मामले को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, जमकर की नारेबाजी

वाराणसी: बिजलीर्किमयों की प्रदेशव्यापी हड़ताल के बीच कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रांतीय अध्यक्ष अजय राय की अगुवाई में शनिवार को बिजली संकट को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी नीत सरकार को संवेदनहीन और जनता विरोधी करार देते हुए जमकर नारेबाजी की।

लहुराबीर के आजाद पार्क में शनिवार को आयोजित धरना प्रदर्शन में अजय राय ने अपने संबोधन में कहा कि योगी सरकार की गलत नीतियों के चलते बिजली कर्मी हड़ताल पर हैं। उन्होंने कहा, ‘‘सरकार को कर्मचारियों और जनता के हित को देखते हुए जल्द से जल्द इसका उचित समाधान निकालना चाहिए।’’ उन्होंने कहा कि आज बिजली पानी के लिए हाहाकार मचा है बिजली न आने के वजह से जलापूíत भी बाधित है। उन्होंने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने बिजलीर्किमयों को धोखा दिया है और ऊर्जा मंत्री के साथ लिखित समझौते के बावजूद उनकी मांगों को मानने से इनकार कर दिया है। राय ने आंदोलनकारी बिजली र्किमयों से यह सुनिश्चित करने की अपील की कि उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें