Last Updated: October 12, 2026

Dainik Savera Times Logo

UP में फिर रेल पलटाने की साजिश, शामली में रेल ट्रैक पर मिला लोहे का पाइप

June 1, 2025

UP में फिर रेल पलटाने की साजिश, शामली में रेल ट्रैक पर मिला लोहे का पाइप

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से सटे शामली जिले में बलवा गांव के पास दिल्ली-सहारनपुर रलवे लाइन पर अराजक तत्वों ने 10 फुट लंबा लोहे का पाइप रख दिया। सहारनपुर-दिल्ली पैसेंजर ट्रेन के चालक की मुस्तैदी की वजह से हादसा टल गया। राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) के प्रभारी चंद्रवीर सिंह ने रविवार को बताया कि शनिवार देर रात सहारनपुर-दिल्ली पैसेंजर ट्रेन के चालक ने पटरी पर लोहे का पाइप रखा देखकर आपातकालीन ब्रेक लगा दिया जिससे ट्रेन समय रहते रुक गई और हादसा टल गया।

सिंह ने बताया, कुछ अज्ञात बदमाशों ने रेलवे ट्रैक पर भारी लोहे का पाइप रख दिया था। ट्रेन चालक की सतर्कता से दुर्घटना टल गई। शामली के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रामसेवक ने घटनास्थल का दौरा किया।

औपचारिक जांच के आदेश दे दिए गए हैं और दोषियों की पहचान कर उन्हें पकड़ने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने बताया कि इस घटना की वजह से रेलगाड़ियों की आवाजाही कुछ समय के लिए बाधित हुई। हालांकि पटरी से पाइप हटाने और सुरक्षा की दृष्टि से निरीक्षण के बाद रेल यातायात फिर से शुरू कर दिया गया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें