Site icon Dainik Savera Times

पार्षद के पुत्र ने दारोगा को जड़ा थप्पड़, जनता ने उसे जमकर पीटा

वाराणसी। वाराणसी के चौक थाना क्षेत्र में पुलिस के एक दारोगा को पार्षद के पुत्र ने कथित तौर पर थप्पड़ मार दिया। घटना के दौरान मौजूद लोगों ने पार्षद के पुत्र की पिटाई कर दी। पुलिस ने उसे मौके से बचाया और चौक पुलिस स्टेशन ले गई।

एक पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि इस घटना के सिलसिले में पार्षद के बेटे (हिमांशु श्रीवास्तव) के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। हिमांशु हुकुलगंज से भाजपा पार्षद बृजेश चंद्र श्रीवास्तव का बेटा है।

ये भी पढ़ें: खत्म हुआ इंतजार! नए अवतार में आ गई Kia Seltos, इतनी है शुरुआती कीमत

पुलिस उपायुक्त गौरव बंसवाल ने कहा कि बृहस्पतिवार देर शाम चौक पुलिस स्टेशन इलाके में एक पुलिस सब-इंस्पेक्टर को पार्षद के बेटे ने थप्पड़ मार दिया। मौके पर मौजूद लोगों ने फिर पार्षद के बेटे की पिटाई कर दी। पुलिस ने उसे मौके से बचाया और चौक पुलिस स्टेशन ले गई। बंसवाल ने कहा कि चौक पुलिस स्टेशन में पार्षद के बेटे के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Exit mobile version