Site icon Dainik Savera Times

ग्रेटर नोएडा में पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश गिरफ्तार

Encounter in Amritsar

Encounter in Amritsar

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा की बिशरख थाना पुलिस और एक बदमाश के बीच बीती रात मुठभेड़ हो गई। इस दौरान बदमाश गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 13 मार्च की रात को थाना बिसरख पुलिस चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान स्पेलन्डर प्लस मोटरसाइकिल पर एक व्यक्ति आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया, लेकिन वह मोटरसाइकिल वापस मोड़कर भागने लगा। पुलिस ने जब उसका पीछा किया, तो बदमाश ने तमंचे से पुलिस पर फायर कर दिया। इस पर पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की।

इस दौरान बदमाश शहजान उर्फ काला पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से एक तमंचा 315 बोर, एक खोखा कारतूस व एक जिन्दा कारतूस 315 बोर, सोने की एक चेन व मोटरसाइकिल बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि यह चेन उसने 13 मार्च को दोपहर में पाम वैली सोसाइटी के बाहर एक महिला से छीनी थी और मोटरसाइकिल को आरबी फार्म हाउस के बाहर से चोरी की थी।

Exit mobile version