Site icon Dainik Savera Times

गाजीपुर में अमित शाह के रोड शो में उमड़ा जनसैलाब

गाजीपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के रोड-शो में बुद्धवार को गाजीपुर नगर में जनसैलाब उमड़ा। रोड शो में भारी संख्या में लोगो ने भाग लिया। शाम करीब सवा छह बजे श्री शाह मिश्रबाजार तिराहा पहुंचे और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया, इसके बाद रथ पर सवार होकर मिश्रबाजार से रोड शो का शुभारंभ किया। अमित शाह का रोड शो मिश्रबाजार, लाल दरवाजा, प्रकाश टाकीज होते हुए चीतनाथ पहुंचा।

रथ पर गृहमंत्री अमित शाह के साथ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, प्रत्याशी पारसनाथ राय और युवा नेता अभिनव सिन्हा मौजूद रहें। इस अवसर पर राज्यसभा सदस्य डॉ. संगीता बलवंत, एमएलसी चंचल सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, विनोद अग्रवाल, सुनील गुप्ता, अजय कुशवाहा, आरपी कुशवाहा आदि बड़ी तादात भाजपा नेता रोड शो में मौजूद थे।

Exit mobile version