Site icon Dainik Savera Times

हर जिले में होगी साइबर क्राइम थानों की स्थापना : सीएम योगी

लखनऊ। प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कहा कि साइबर अपराधों पर रोक लगाने लिये अब राज्य के सभी जिलों में साइबर क्राइम पुलिस थानों की स्थापना की जायेगी। हर थाने में साइबर सेल को सक्रिय भी किया जायेगा। सीएम योगी ने शनिवार को प्रदेश में साइबर सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि परिक्षेत्रीय स्तर पर संचालित साइबर क्राइम पुलिस थानों को अब सभी जिलों तक विस्तार दिया जाए व वर्तमान में जिला स्तर पर संचालित साइबर सेल को आगे बढ़ाते हुए हर एक थाने में साइबर सेल गठित किया जाए।

मुख्यमंत्री के इस निर्देश के बाद आगामी दो माह के भीतर प्रदेश में 57 नए साइबर क्राइम थानों की स्थापना होगी, जबकि हर थाने में साइबर हेल्प डेस्क के अलावा अब साइबर सेल भी क्रियाशील होगा। उन्होंने कहा कि साइबर अपराधों से बचाव के लिए जागरूकता जरुरी है।

Exit mobile version