Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

बहराइच में पेड़ से लटका मिला शव, पुलिस कर रही जाँच

February 25, 2023

बहराइच में पेड़ से लटका मिला शव, पुलिस कर रही जाँच

बहराइच: उत्तर प्रदेश में बहराइच जिले के खैरीघाट क्षेत्र में शनिवार को खेत में एक युवती का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि ग्राम पंचायत पिपरिया के जरबदिया गांव के बाहर खेत गए लोगों ने गेहूं के खेत में लगे बबूल के पेड़ पर गांव निवासी किशोरी पूनम (19) का शव संदिग्ध परिस्थितियों में लटका देख कर पुलिस को सूचित किया। आशंका जताई जा रही है कि पारिवारिक कलह में किशोरी ने आत्महत्या की है। उन्होने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट मिलने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा।किशोरी का करीब एक महीने बाद विवाह होना था।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें