Site icon Dainik Savera Times

सहानपुर में चार दिन से लापता युवक का शव नाले में मिला

सहारनपुरः उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में चार दिन से लापता एक युवक का शव नाले से बरामद किया गया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सागर जैन ने बताया कि थाना कुतुबशेर क्षेत्र के आनंद नगर निवासी राजकुमार (32 वर्ष) पिछले चार दिन से लापता था। परिजनों की शिकायत पर उसकी तलाश शुरू की गई। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार शाम क्षेत्र के ही एक नाले से राजकुमार का शव बरामद किया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत का कारण स्पष्ट हो पायेगा।

Exit mobile version