Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

मऊ दीवार गिरने के हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई सात

December 9, 2023

मऊ दीवार गिरने के हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई सात

मऊः उत्तर प्रदेश में मऊ जनपद के घोसी कोतवाली क्षेत्र में दीवार गिरने के कारण हुए हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर गहरा दु:ख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिवार को 2 लाख व घायलों को 50 हज़ार रूपये की सहायता राशि जारी किये जाने की घोषणा की। एक वैवाहिक कार्यक्रम के हल्दी रसम में शुक्रवार की शाम शामिल होने जा रही महिलाओं के ऊपर दीवार गिरने से महिलाएं वह बच्चे दीवाल के नीचे दब गए थे। इस दर्दनाक हादसे में अब तक सात लोगों की मौत हो चुकी है। इसके साथ ही 23 लोग घायल भी हो गए हैं।

पुलिस के अनुसार घोसी कोतवाली के घोसी कस्बा निवासी राधेश्याम, बृजेश मद्धेशिया के घर रविवार को एक वैवाहिक कार्यक्रम था जिसमें हल्दी की रस्म अदा की जा रही थी। इसके तहत महिलाओं का समूह हल्दी रसम अदा करने के लिए बैंड बाजे इत्यादि के साथ कस्बे से बाहर गया था। वापसी के समय एचडीएफसी बैंक के समीप ही एक पुरानी दीवार भरभरा कर महिलाओं के समूह के ऊपर गिर गई जिसमें लगभग 30 लोग दब गए।

हादसे में दो बच्चों व चार महिलाओं की मौत हो गई। वहीं 23 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका इलाज जिला अस्पताल सहित अलग अलग अस्पतालों में कराया जा रहा है। इस बीच घटना को संज्ञान में लेते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के परिवार को 02 लाख व घायलों को 50 हज़ार रूपये की सहायता राशि देने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के आदेश दिये।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें