Site icon Dainik Savera Times

आधुनिकतम सुविधाओं से लैस होगा देवरिया बस अड्डा: दया शंकर

देवरिया: उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने शुक्रवार को कहा कि 1769 करोड़ रूपये की लागत देवरिया बस अड्डा को आधुनिक सुख सुविधाओं से लैस किया जायेगा।

सिंह ने बताया कि बस स्टेशन परिसर में व्यवसायिक काम्पलेक्स, सहायक क्षेत्रीय प्रबन्धक कार्यालय एवं बेसमेंट में पार्किंग का निर्माण जल्द किया जायेगा। इसके निर्माण में करीब 1769.32 लाख रूपये का खर्च आने का अनुमान है।

परिवहन मंत्री ने बताया कि इसके निर्माण के लिये उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट्स कारपोरेशन लिमिटेड को कार्यदायी संस्था नामित किया गया है। पहली किश्त के रूप में 25 प्रतिशत के समतुल्य धनराशि चार करोड़ 42 लाख 33 हजार रुपये के लिए राज्यपाल ने स्वीकृति प्रदान कर दी है।

Exit mobile version