Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

प्रतापगढ़ में सपा का जिला पंचायत सदस्य दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार

February 3, 2024

प्रतापगढ़ में सपा का जिला पंचायत सदस्य दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार

प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में एक महिला से दुष्कर्म करने के आरोप में समाजवादी पार्टी (SP) के जिला पंचायत सदस्य को गिरफ्तार किया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) दुर्गेश कुमार सिंह ने शनिवार को बताया कि कोतवाली पट्टी पुलिस थाने में एक युवती की तहरीर के आधार पर सपा जिला पंचायत सदस्य जावेद अहमद और उसकी पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। युवती ने आरोप लगाया है कि जावेद ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और जब वह गर्भवती हो गई तो उसने अपनी पत्नी सलमा बेगम के सहयोग से उसका गर्भपात करा दिया और उसे धमकाया। सिंह ने बताया कि जावेद को शुक्रवार देर शाम गिरफ्तार कर लिया गया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें