Site icon Dainik Savera Times

इस जिलें में बेटे ने फावड़ा मारकर की माता-पिता की हत्या

Crime News: मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या में एक बेटे ने धारदार फावड़े से माता और पिता की हत्या कर दी है। पुलिस ने आज यहां बताया कि जिले के मुख्यालय से करीब पैंतीस किलोमीटर दूर थाना इनायतनगर के अन्तर्गत ग्राम पंचायत सागर पट्टी पंधिले में कलियुगी पुत्र ने अपने माता-पिता को धारदार फावड़ा से मारकर मौत के घाट उतार दिया। उन्होंने बताया कि बीती रात हत्यारा बालेंद्र तिवारी शराब के नशे में धुत होकर घर पहुंचा तो करवा चौथ का उपवास रखी पत्नी को पीटना शुरू कर दिया। यह देश बालेंन्द्र के पिता राजमणि तिवारी पुत्र गौरीशंकर तिवारी (55) व माता सरोज तिवारी (53) बेटे को समझाने पहुंचे लेकिन माता-पिता की बात न सुनकर बालेंन्द्र ने पास में रखे फावड़े से माता पिता की हत्या कर दी।

पुलिस ने बताया कि ग्रामीणों के द्वारा घटना की जानकारी नजदीकी पुलिस चौकी हरिंग्टनगंज को दी गई। चौकी प्रभारी अपने हमराहियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। उन्होंने बताया कि हत्यारा बालेन्द्र दो भाई हैं जो सबसे बड़ा है। यह हरिंग्टनगंज बाजार में पान की दुकान करता था। पुलिस ने हत्यारे बालेन्द्र को गिरफ्तार कर लिया है। लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजकरण नैय्यर, ग्रामीण पुलिस अधीक्षक अतुल कुमार सोनकर, क्षेत्रधिकारी आशीष निगम, इनायतनगर थाना प्रभारी अरुण प्रताप सिंह सहित पुलिस बल पहुंच गया था।

Exit mobile version