Last Updated: October 16, 2026

Dainik Savera Times Logo

बढ़ती ठंड के चलते Uttar Pradesh के इस जिले में 12वीं तक बंद रहेंगे School, DM ने जारी किया आदेश

January 2, 2024

बढ़ती ठंड के चलते Uttar Pradesh के इस जिले में 12वीं तक बंद रहेंगे School, DM ने जारी किया आदेश

लगातार बढ़ रही ठंड के चलते उत्तर प्रदेश के कक्षा एक से 12वीं तक के सभी सरकारी-गैर सरकारी स्कूलों को सोमवार से तीन जनवरी तक बंद कर दिया है। लगातार चल रही ठंडी हवाओं के चलते उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा ये फैसला लिया गया है। आपको बता दें के उत्तर प्रदेश के ज्यादातर जिलों में अधिकतम तापमान 13 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया। इसी के साथ आपको बताते चले कि मौसम विभाग के अनुसार अगले एक सप्ताह तक कड़ाके की सर्दी का दौर जारी रहेगा। वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में तीन से पांच जनवरी तक बारिश की भी संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग के मुताबिक पूर्वी उत्तर प्रदेश में हल्की बरसात के साथ ठिठुरन बढ़ेगी। तापमान में आंशिक गिरावट आने की संभावना है। सुबह के समय अत्यधिक घने कोहरे का दौर भी जारी रहेगा। बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बाराबंकी, सहारनपुर, बरेली, पीलीभीत में कोल्ड डे की संभावना है। पूर्वी यूपी में सर्दी शबाब पर है। कड़ाके की ठंड पड़ रही है। पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवाओं के कारण दिन का तापमान लगातार तीसरे दिन सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस कम रहा। हालांकि रविवार को कुछ देर के लिए कोहरे को चीरकर सूरज निकला। इसके कारण दिन के तापमान में पिछले 24 घंटे में 1.6 डिग्री सेल्सियस की उछाल हुई।

इसके बावजूद रविवार को दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस कम रहा। रविवार को दिन में अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहा। रविवार रात का न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस रहा है। यह सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक है। दिन व रात के तापमान में करीब 5.5 डिग्री सेल्सियस का अंतर रहा। दिन और रात का तापमान सामान्य से कम रहेगा। रात के न्यूनतम तापमान में भी गिरावट होगी।

भीषण ठंड के बावजूद पूर्वी यूपी में कोल्ड-डे एक भी नहीं हुआ है। इसकी वजह है न्यूनतम तापमान में इजाफा। उन्होंने बताया कि सर्दी में कोल्ड-डे के लिए मानक तय हैं। तय मानक के मुताबिक दिन का तापमान सामान्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस कम होना चाहिए। इसके अलावा न्यूनतम तापमान भी 10 डिग्री सेल्सियस से कम होना चाहिए।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें