Site icon Dainik Savera Times

देवर संग बाइक पर जा रही महिला को डंपर ने रौंदा

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी से एक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। जहां, शहर के तईपुर के पास चुनाव रोड पर कुरहुआ मोड़ से कुछ पहले नगर निगम के डंपर ने एक महिला को रौंद दिया। बतादे कि अदलपुरा से शीतला माता मंदिर में दर्शन के बाद ज्योति अपने देवर के साथ बाइक से लौट रही थी। हादसे के बाद चालक डंपर समेत भाग निकला। रोहनिया पुलिस ने वाहन की पहचान कर ली है। बतादे कि लंका थाना क्षेत्र स्थित डाफी के हनुमत नगर कॉलोनी निवासी आदित्य कुमार अपनी भाभी ज्योति सोनी को बाइक से लेकर अदलपुरा में शीतला माता मंदिर दर्शन करने गए थे। दर्शन के बाद दोनों बाइक से लौट रहे थे। खनाव गांव में कुरहुआ मोड़ के पास पहुंचे थे, तभी तेज रफ्तार डंफर ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक से ज्योति गिर पड़ी और डंपर के नीचे आ गई।

डंपर से कुचलकर मौके पर ही मौत हो गई। जबकि आदित्य सड़क की दूसरी ओर गिरा। उसे मामूली चोटें आईं। हादसे के बाद लोग जुटते इससे पहले चालक डंपर समेत भाग निकला। सूचना पर रोहनिया पुलिस पहुंची और शव कब्जे में ले लिया। साथ ही सीसीटीवी फुटेज के जरिये डंपर की पहचान की। ज्योति के पति सूरज कुमार मेडिकल स्टोर में काम करते हैं। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

Exit mobile version