Site icon Dainik Savera Times

जेल में बंद सपा विधायक इरफान सोलंकी के घर पर ED का छापा

कानपुर। जेल में बंद कानपुर के सपा विधायक इरफान सोलंकी और उनके भाई रिजवान सोलंकी के घर पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गुरुवार को छापेमारी की है। दोनों भाई जेल में बंद हैं। ईडी की टीम कानपुर में गुरुवार तड़के ही दोनों के आवास पर पहुंची। धनशोधन से जुड़े मामले में यह कार्रवाई बताई जा रही है।

सूत्रों ने बताया कि इरफान सोलंकी, उनके भाई रिजवान, अरशद और इरफान के पिता स्व. हाजी मुस्ताक के पुराने घर पर ईडी ने छापा मारा है। सुबह 6 बजे ईडी अफसर अर्धसैनिक बल के साथ विधायक के घर पहुंचे। इरफान के घर की बालकनी पर महिला अर्धसैनिक बल तैनात कयिा गया है। किसी को भी बाहर या अंदर जाने की इजाजत नहीं है। जांच चल रही है।

ज्ञात हो कि सपा विधायक इरफान सोलंकी के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन मामले में बुधवार को कोर्ट का फैसला नहीं आ सका। एमपी/एमएलए लोअर कोर्ट में मुकदमे की सुनवाई पूरी हो चुकी है।

Exit mobile version