Last Updated: October 19, 2026

Dainik Savera Times Logo

यूपी के शामली में अंतरराज्यीय गिरोह लुटेरों और पुलिस की मुठभेड़, चार गिरफ्तार

October 11, 2024

यूपी के शामली में अंतरराज्यीय गिरोह लुटेरों और पुलिस की मुठभेड़, चार गिरफ्तार

यूपी: देर रात हसनपुर लुहारी की नांगल पुलिया के पास पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से अंतर्राज्यीय एटीएम लूट गिरोह का बदमाश घायल हो गया जबकि 3 अन्य को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। चारों ने थानाभवन, देहरादून, हरिद्वार में वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। सूचना के बाद एसपी रामसेवक गौतम भी मौके पर पहुंचे। एसपी ने बताया कि थानाभवन थाना प्रभारी वीरेंद्र कुमार ओर अन्य देर रात में गश्त कर रहे थे। इसी बीच हसनपुर लुहारी के पास पुलिस ओर बदमाशों में मुठभेड़ हो गई। दोनों ओर से फायरिंग हुई। जिसमें पैर में गोली लगने से शाहजहांपुर जिले के सिंधौली निवासी बदमाश आशीष पुत्र राकेश घायल हो गया जबकि पुलिस ने उत्तराखंड के गढ़वाल के तपोवन लक्ष्मण जिला निवासी तन्मय शर्मा पुत्र संजीव कुमार, अस्मित भंडारी पुत्र विनोद भंडारी और मुजफ्फरनगर के दुधली निवासी अक्षय कुमार पुत्र ऋषिपाल को गिरफ्तार कर लिया।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें