Site icon Dainik Savera Times

नोएडा पुलिस और लुटेरे बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़, शातिर लुटेरा गिरफ्तार

नोएडाः नोएडा पुलिस और बदमाशों के बीच गुरुवार को मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में एक शातिर लुटेरा पुलिस की गोली से घायल हो गया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उस पर लूट और चेन स्नेचिंग के कई मामले दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस उसके अपराधी के इतिहास का पता लगाने की कोशिश में जुटी हुई है। पुलिस के मुताबिक, थाना सेक्टर-113 पुलिस व लुटेरे बदमाशों के बीच एफएनजी रोड, पृथला के पास हुई मुठभेड में लुटेरा बदमाश भरत सक्सेना गोली लगने से घायल व गिरफ्तार हुआ है।

पुलिस को उसके कब्जे से एक सोने की चेन के टुकड़े, एक तमंचा 315 बोर, एक खोखा व एक जिंदा कारतूस, चोरी की मोटर साइकिल बरामद हुई है। घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल भेजा जा रहा है। अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। घायल बदमाश का साथी शिवम अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया है, जिसकी तलाश के लिए कांबिंग की जा रही है।

 

Exit mobile version