Site icon Dainik Savera Times

बागपत में पुलिस और बदमाश के बीच हुई मुठभेड़, दो आरोपी गिरफ्तार

बागपत: उत्तर प्रदेश के बागपत जिले की थाना चांदीनगर पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 1 तंमचा, 1 जिंदा कारतूस, 1 खोखा बरामद हुआ है। दोनों बदमाशों पर हत्या के प्रयास और लूट के मामले दर्ज थे।

मिली जानकारी के मुताबिक ललियाना चेक पोस्ट की तरफ चेकिंग के दौरान चांदीनगर थाना पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी अमित और आदित्य को गिरफ्तार किया। चांदीनगर थाना पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों के खिलाफ आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Exit mobile version