Last Updated: October 19, 2026

Dainik Savera Times Logo

नोएडा में पुलिस और चोरों के बीच मुठभेड़, अंतरराज्यीय गैंग के सरगना सहित तीन गिरफ्तार

July 10, 2025

नोएडा में पुलिस और चोरों के बीच मुठभेड़, अंतरराज्यीय गैंग के सरगना सहित तीन गिरफ्तार

नोएडा: नोएडा के थाना सेक्टर-24 में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान हुई मुठभेड़ में एक अंतरराज्यीय चोर गिरोह के सरगना समेत तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है।

ये बदमाश वीवीआईपी इलाकों, पॉश सोसायटियों और सेक्टरों में बंद पड़े घरों की रेकी कर चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। नोएडा पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए आरोपियों में गैंग का सरगना संजीव कुमार यादव भी शामिल है, जिसके खिलाफ पहले से ही तीन दर्जन से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

गिरफ्तार किए गए अन्य दो बदमाशों की पहचान भी पंजाब, हरियाणा और दिल्ली के रहने वालों के रूप में हुई है। मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने बदमाशों के पास से बड़ी मात्रा में नगदी, सोने-चांदी के आभूषण, अवैध हथियार, चोरी की घटनाओं में इस्तेमाल की गई एक गाड़ी और अन्य संदिग्ध सामान बरामद किया है।

डीसीपी नोएडा यमुना प्रसाद ने बताया कि यह गिरोह योजनाबद्ध तरीके से रेकी करता था और ऐसे मकानों को निशाना बनाता था जो लंबे समय से बंद पड़े हों। आरोपी अत्यंत चालाकी और सफाई से चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे ताकि किसी को शक न हो। पुलिस का मानना है कि इस गिरोह ने दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्यों में चोरी की दर्जनों घटनाओं को अंजाम दिया है। आरोपियों से पूछताछ जारी है और पुलिस गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी हुई है।

जानकारी के मुताबिक पुलिस उनके पुराने आपराधिक इतिहास को खंगाल रही है। इनके और गैंग के मेंबर की तलाश की जा रही है। यह गैंग पहले वीवीआईपी इलाकों में रेकी करता था और उसके बाद चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था। पुलिस इनके अन्य साथियों की भी तलाश कर रही है।

ये भी पढ़ें :- हाई BP को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, अपनाएं ये 5 आसान उपाय

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें