Site icon Dainik Savera Times

पुलिस और बदमाश के बीच हुई मुठभेड़, इनामी बदमाश गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडाः ग्रेटर नोएडा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। जिसमें एक इनामी बदमाश को गोली लगने के बाद गिरफ्तार किया गया है। आरोपी बीटा 2 थाने का हिस्ट्रीशीटर बदमाश है और उस पर 10 हजार का इनाम रखा गया था। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार शाम को चेकिंग के दौरान डाढा गोल चक्कर से सुपरटेक गोल चक्कर की तरफ जाने वाले सर्वसि रोड पर थाना बीटा-2 पुलिस और हिस्ट्रीशीटर (10,000 रुपये के इनामी) वांछित अभियुक्त के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस मुठभेड़ में अभियुक्त अनिल उर्फ मल्ला पुत्र कालीचरण गोली लगने से घायल हो गया। आरोपी नट की मड़ैया थाना बीटा-2 ग्रेटर नोएडा गौतमबुद्धनगर का निवासी है।

बदमाश के कब्जे से चोरी की एक बाइक, 1 अवैध तंमचा 315 बोर, 1 खोखा व 315 बोर के 2 जिन्दा कारतूस बरामद हुए हैं। गिरफ्पतार अभियुक्त थाना बीटा-2 का हिस्ट्रीशीटर अपराधी है, जो थाना बीटा-2 के एक मुकदमे में वांछित चल रहा था। जिसकी गिरफ्तारी के लिए 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। पकड़ा गया आरोपी अनिल उर्फ मल्ला पुत्र कालीचरण निवासी नट की मड़ैया थाना बीटा-2 ग्रेटर नोएडा गौतमबुद्धनगर का रहने वाला है। इसके खिलाफ आधा दर्जन से ज्यादा मामले दर्ज हैं।

Exit mobile version