Site icon Dainik Savera Times

Errol Musk ने Ram Mandir और हनुमानगढ़ी मंदिर के किए दर्शन, बोले- अद्भुत दृश्य

अयोध्या: दुनिया के जाने माने उद्योगपति एलन मस्क के पिता और सर्वोटेक रिन्यूएबल पावर सिस्टम लिमिटेड के ग्लोबल एडवाइजर एरल मस्क ने बुधवार को अयोध्या में श्रीरामजन्मभूमि पर स्थित राममंदिर में श्रीरामलला का आशीर्वाद लिया और ऐतिहासिक हनुमानगढ़ी मंदिर में प्रार्थना की।

एरल मस्क पहली बार एक जून को भारत आये थे और छह जून तक रहेंगे। उत्तर प्रदेश सरकार ने मस्क को राज्य अतिथि का दर्जा दिया है। अयोध्या दौरे के दौरान उनके साथ उनकी पुत्री एलेक्जेंड्रा मस्क और सर्वोटेक रिन्यूएबल पावर सिस्टम लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर रमन भाटिया मौजूद थे। मस्क का यह दौरा भारत के ग्रीन टेक्नोलॉजी और इलेक्ट्रिक व्हीकल (ईवी) चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास को तेज करने पर केंद्रित है। मस्क की बेटी, एलेक्जेंड्रा मस्क भी अयोध्या में इस डेलिगेशन में शामिल हुईं और उन्होंने शहर के गहरे कल्चरल और आध्यात्मिक सार का अनुभव किया।

ये भी पढ़ें : केंद्र का बयान, पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं; PNG विस्तार पर जोर

Exit mobile version