Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

बस्ती में सेवा चयन आयोग प्रारंभिक परीक्षा के दौरान फर्जी परीक्षार्थी गिरफ्तार

October 28, 2023

बस्ती में सेवा चयन आयोग प्रारंभिक परीक्षा के दौरान फर्जी परीक्षार्थी गिरफ्तार

बस्तीः उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले मे उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग प्रारंभिक परीक्षा-2023 के दौरान परीक्षा केन्द्र आरसीसी पब्लिक स्कूल गनेशपुर में एक फर्जी परीक्षार्थी को वाल्टरगंज थाने की पुलिस द्वारा शनिवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस सूत्रों ने यहां यह जानकारी देते हुए बताया है कि उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग प्रारंभिक परीक्षा-2023 वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के आरसीसी पब्लिक स्कूल गनेशपुर मे चल रही थी जांच पड़ताल के दौरान पता चला कि परीक्षार्थी रामहृदय पटेल अनुक्रमांक (01206253) निवासी पड़ियापार जनपद देवरिया के स्थान पर अजय कुमार निवासी बदहाखाल (बरदहा) थाना बाबू बरही जिला मधुबनी बिहार परीक्षा दे रहा है। इस फर्जीवाड़े की जानकारी होते ही परीक्षार्थी को तुरन्त गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आइपीसी की धारा 419,420,467,468,471,120 बी तथा सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें