Site icon Dainik Savera Times

उत्तर प्रदेश के मऊ में 14 लाख रुपये की जाली मुद्रा बरामद, तीन लोग गिरफ्तार

मऊः मऊ जिले में 14 लाख रुपये के नकली भारतीय मुद्रा बरामद की गई और तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। मऊ के अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) महेश कुमार अत्री ने बताया कि ये गिरफ्तारियां शनिवार रात नियमित जांच के दौरान की गईं। आरोपियों की पहचान अंकुर कुमार बिंद, सुरेंद्र सागर सिंह और कुणाल यादव के रूप में हुई है।

Exit mobile version