Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

मुजफ्फरनगर में गोली मारकर किसान की हत्या

October 13, 2023

मुजफ्फरनगर में गोली मारकर किसान की हत्या

मुजफ्फरनगरः उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में अज्ञत लोगों ने एक किसान की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह वारदात बृहस्पतिवार रात तितावी थाना क्षेत्र के नूनाखेड़ी गांव की है। मृतक की पहचान समरपाल (45) के रूप में हुई है। तितावी थाना प्रभारी नेमचंद ने बताया कि समरपाल कल अपने खेत पर गये थे और शाम तक घर नहीं लौटा। देर रात उनका शव ट्यूबवेल के पास मिला। उन्होंने बताया कि शरीर पर गोली लगने से घाव के निशान मिले हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है ।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें