Site icon Dainik Savera Times

खेत जा रहे किसानों को कार ने कुचला, 2 की हुई मौत, ग्रामीणों ने किया रास्ता जाम

बरेलीः बरेली जिले के सिरौली इलाके में अपने खेत पर जा रहे दो किसानों की एक तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से मौत हो गई। इस घटना के विरोध में ग्रामीणों ने शव सड़क पर रखकर रास्ता जाम कर दिया। पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि हरदासपुर गांव के निवासी किसान पुरूषोत्तम दास (35) और विशाल कुमार (19) रविवार की रात छुट्टा मवेशियों से अपनी फसल की रखवाली के लिए अपने खेत में जा रहे थे। रास्ते में वे सड़क के किनारे कुछ देर बैठकर आराम कर रहे थे तभी एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी।

बड़ी खबरें पढ़ेंः आज Gandhi Jayanti के अवसर पर Punjab में होने जा रही है स्वास्थ्य क्रांति की शुरुआत: CM Kejriwal

उन्होंने बताया कि इस टक्कर से दोनों किसान कार में ही फंस गये और खाई में गिरने से पहले कार उन्हें करीब 10 मीटर तक घसीटती रही। इस घटना में दोनों किसानों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने रास्ता जाम कर दिया। वे प्रदेश के पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़ गए और कहा कि जब तक मंत्री मौके पर नहीं आएंगे और समस्या का हल नहीं निकलेगा, तब तक शवों को नहीं हटाया जाएगा। रात करीब दो बजे प्रशासनिक अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया।

बड़ी खबरें पढ़ेंः NMC का खुलासा, ज्यादातर मेडिकल कॉलेजों में घोस्ट फैकल्टी

करीब दो घंटे से अधिक समय तक रास्ता जाम होने के चलते मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग लग गई। किसानों के आक्रोश को देखकर मौके पर आसपास के थानों के पुलिस बल को बुला लिया गया। सूत्रों ने बताया कि इस घटना में कार चालक गणोश भी घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। घटना के वक्त वह नशे में था। पुलिस ने दोनों किसानों के शव पोस्टमार्टम के लिये भेजे हैं।

Exit mobile version