Site icon Dainik Savera Times

Farrukhabad : ट्रैक्टर की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत

Farrukhabad : उत्तर प्रदेश में फरुखाबाद जिले के कपिल थाना क्षेत्र में आज एक ट्रैक्टर की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि थाना क्षेत्र के ग्राम मझगांव पूर्व का निवासी सत्येंद्र कुमार उम्र करीब 23 वर्ष आज शुक्रवार को प्रात करीब 9:00 बजे कायमगंज कस्बा मंडी से सब्जी लेकर,एक मोटरसाइकिल से अपने घर वापस लौट रहा था और यह मोटरसाइकिल चालक युवक जव थाना क्षेत्र के ग्राम मेदपुर के समीप पहुंचा । तब ही तेज रफ्तार से आ रहे एक ट्रैक्टर की चपेट में आने से मोटरसाइकिल चालक युवक की कुचलकर घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची । पुलिस ने दुर्घटना करने वाले ट्रैक्टर को अपने कब्जे में ले लिया तथा मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल फतेहगढ़ को भिजवाया।

Exit mobile version