Site icon Dainik Savera Times

फतेहपुर में बाइक की टक्कर से पिता पुत्र की मौत

फतेहपुर: उत्तर प्रदेश में फतेहपुर जिले के ललौली क्षेत्र में मंगलवार को मोटरसाइकिल की चपेट में आकर सड़क किनारे खड़े पिता पुत्र की मृत्यु हो गयी। पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि ललौली थाना क्षेत्र के परोहां गांव निवासी इच्छाराम पाल (65) अपने पुत्र अनिवेश (35) के साथ कमलापुर मोड़ के पास खडे थे कि तभी एक बुलेट मोटर साइकिल तेज रफ्तार से निकली और दोनों को टक्कर मार दिया। उन्होने बताया कि गंभी र रुप से घायल पिता पुत्र को अस्पताल भेजा गया जहां डाक्टरों ने उन्हे मृत घोषित कर दिया।पुलिस बुलेट मोटर साइकिल सवार लोगों की तलाश कर रही है।

Exit mobile version